फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 18 Mar 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

-2,26,677 कॉपियां जांचेंगे 1,273 परीक्षक, सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को मिलेगा एक अंक अतिरिक्त
-हाईस्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 व इंटर के परीक्षक को जांचने के लिए दी जाएंगी 45 उत्तर पुस्तिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से प्रारंभ होगा। ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 2,26,677 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए 1,273 परीक्षक लगाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है।
डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने बताया कि परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसका उल्लेख परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर करेंगे और प्राप्तांक में उन्हें गुड हैंडराइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि जिले में हाईस्कूल की 1,50,158 व इंटर की 76,519 समेत कुल 2,26,677 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 1,273 शिक्षक लगाए गए हैं। इनमें 118 प्रधान परीक्षक और 1,155 परीक्षक शामिल हैं। मूल्यांकन केंद्र का उप नियंत्रक ओसा कॉलेज के प्रिंसिपल चुन्नीलाल को व स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकीय इंटर कॉलेज धमावां के प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
बोर्ड ने परीक्षकों द्वारा प्रतिदिन जांची जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या तय कर दी है। पहले हर सहायक परीक्षक को जांचने के लिए मात्र पांच कॉपी दी जाएंगी। इसके बाद रोजाना हाईस्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिका और इंटर के परीक्षक को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका जांचने को दी जाएंगी। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे निर्धारित है। कोई भी परीक्षक शाम पांच बजे से पहले मूल्यांकन केंद्र नहीं छोड़ेगा। मूल्यांकन में ये सबसे बड़ा बदलाव है।
विज्ञापन

-
उपनियंत्रक से रोजाना सीधा संवाद करेंगे प्रमुख सचिव
शासन के प्रमुख सचिव प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक हर मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक से सीधा संवाद करेंगे। प्रमुख सचिव रोजाना मूल्यांकन, परीक्षकों से संबंधित जानकारी लेंगे। मूल्यांकन में ढील मिलने पर हाथ के हाथ कार्रवाई होगी। डीआईओएस हर मूल्यांकन केंद्र का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। कक्षों में जाकर जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम निरीक्षण करेंगे। मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें