फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी: बांस की सीढ़ी से गिरा बालक, मौत

Tue, 13 Feb 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक कार्तिक की फ़ाइल फ़ोटो।
विज्ञापन
कोतवाली के दानपुर गांव में परिजनों की अनदेखी के कारण तीन साल के बच्चे की बांस की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारीजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

दानपुर निवासी रामूलाल मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह काम पर गए थे। घर में पत्नी पिंकी देवी बेटे कार्तिक (3) व बेटी रीना के साथ अकेली थी। दोपहर में खाना खाने के बाद पिंकी बर्तन साफ कर रही थी। रीना भी खेलने के लिए बाहर चली गई।
परिजनों ने बताया कि इस दौरान कार्तिक खेलते-खेलते छत पर जाने के लिए बांस की सीढ़ी पर चढ़ गया। कुछ देर बाद पिंकी ने उसे ऊपर चढ़ा देखा तो उतारने का प्रयास किया। इस दौरान कार्तिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें