थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा बाजार में रविवार को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुलेश (50) निवासी डहरई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।