कोखराज कोतवाली इलाके के चमंधा गांव के समीप सोमवार दोपहर ट्रेन से कटकर हाईस्कूल की एक छात्रा ने जान दे दी। वह प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक बेटी को परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।
शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अप लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने एक किशोरी ने छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के पास मिले हाईस्कूल के प्रवेश पत्र से उसकी पहचान क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव की डॉली (17) पुत्री रामबाबू सोनकर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
घरवालों का कहना है कि डॉली भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में रहती थी। इसी वजह से ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस बाबत इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि छात्रा के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। खुदकुशी के सही कारण का पता नहीं चल सका।