फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चालक की नीचे दबकर मौत

Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के खोजवापुर गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। घटना में चालक की इंजन के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी रवींद्र कुमार (26) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार दोपहर वह मलाक रेजमा से भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाला फर्मा, पिलर व बल्ली ट्राॅली में लादकर वापस कल्यानपुर आ रहा था। खोजवापुर गांव के समीप सड़क के मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। रवींद्र इंजन के नीचे दब गया। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने किसी तरह रवींद्र को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें