फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेशनल हाईवे पर कारोबारी को बेकाबू वाहन ने कुचला, मौत

Sat, 06 May 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अजुहा के नेतानगर निवासी ज्ञानचंद्र मौर्य (55) किराना कारोबारी थे। ज्ञानचंद्र के बेटे रंजीत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसके पिता लोहंदा मोड़ की तरफ सैर करने गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों से पता चला कि उनकी लाश ससुर खदेरी नदी के पास पड़ी है।
विज्ञापन
accident in kaushambi - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुर खदेरी नदी के किनारे प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर किराना कारोबारी की कार से कुचलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कारोबारी कार में फंसकर 50 मीटर दूरी तक घिसटता रहा। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

विज्ञापन

अजुहा के नेतानगर निवासी ज्ञानचंद्र मौर्य (55) किराना कारोबारी थे। ज्ञानचंद्र के बेटे रंजीत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसके पिता लोहंदा मोड़ की तरफ सैर करने गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों से पता चला कि उनकी लाश ससुर खदेरी नदी के पास पड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम गया।


रंजीत के मुताबिक वह दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनों व उसकी शादी हो चुकी है। छोटे भाई सत्यम की अभी शादी नहीं हुई है। रंजीत का कहना है कि स्थानीय लोगों से पता चला कि उसके पिता को कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जाने वाली कार ने टक्कर मारी है। हादसे में ज्ञानचंद्र कार में फंसकर 50 मीटर दूरी तक घिसटे थे। रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

फिलहाल सड़क चौड़ीकरण होने के कारण हाईवे किनारे ज्यादातर घर गिराए गए थे। इससे सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल सके। इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया का कहना है मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें