फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ननिहाल आई युवती को बेकाबू वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में बहनोई के साथ निमंत्रण में शामिल होने आई युवती को जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई और छोटे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के बम्हरौली (बकराबाद) निवासी फूलचंद्र पटेल और उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दंपती के देहांत के बाद बेटी सरिता पटेल (19) अपने दो छोटे भाई-बहन छोटू और रितिका के साथ ननिहाल गोलकैयापुर कोइलहा में रहती थी। भाई-बहन की परवरिश के लिए सरिता मनौरी एयर फोर्स में संविदा पर खाना बनाने का काम करती थी। रविवार को गोलकैयापुर में एक शादी में सरिता का बहनोई रमेश पटेल निवासी फतेहपुर घाट थाना पूरामुफ्ती आया था। रात दस बजे बहनोई रमेश के साथ सरिता छोटू और रितिका को लेकर बाइक से फतेहपुर घाट जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में जीटी रोड पर कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश, छोटू और रितिका गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एसआरएन प्रयागराज भेजा। जहां, सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से मृतका के ननिहाल गोलकैयापुर और बहन के घर फतेहपुर घाट में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें