सैनी पुलिस ने नरसिंहपुर कछुआ गांव से गैंगस्टर एक्ट व चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नरसिंहपुर कछुआ गांव के सिंकू व लक्ष्मीराम प्रजापति पर दो वर्ष पूर्व मलाक निंदूरा व मुगंहारी गांव में घर में सेंध काटकर चोरी सहित राहजनी और छिनैती के दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी साल भर पहले न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने छह महीने पहले इनपर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। मंगलवार की रात पुलिस ने छापामार कर दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई के बाद इनका चालान कर दिया।