फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

- एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। इंदिरा नगर मोहल्ले में मामूली बात को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला किया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर हौली पर के भैया लाल सरोज ने बताया सोमवार शाम मोहल्ले की दो महिलाएं उसके मवेशी बांधने की जगह पर शौच करके चली गई। उलाहना देने पर महिलाओं के घरवाले जीतेंद्र, सुरजीत, नन्हू व उसके घर तीन महिलाओं ने लाठी-डंडे से उसे पीटा। बीच-बचाव करने आई उसकी गर्भवती बहू को भी पीटा गया। जिसमें उसका गर्भपात हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहू व बेटी शौच के लिए जा रही थी। इस कल्लू ने बहू के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने बेटी को पीट दिया। शोरगुल होने पर कल्लू के घरवाले उसके यहां चढ़ आए और मारपीट करने लगे। इस पक्ष की तरफ से भी कल्लू, भैया लाल, उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें