दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो के शव मिले हैं। महिला की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने विक्षिप्त मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अजुहा संवाददाता के मुताबिक सैनी कोतवाली के कनवार निवासी मानसिंह (55) शुक्रवार सुबह ट्रैक पार कर खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वह प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मानसिंह के भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
वहीं, कल्यानपुर संवाददाता के मुताबिक कोखराज कोतवाली के निधियावां के पास प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाली डाउन लाइन पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पटरी से किनारे कराया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला लाल रंग की कुर्ती पहने थी।