फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बकरी के गेहूं खाने पर भिड़े दो पक्ष, नौ माह बाद मुकदमा

Fri, 05 Jul 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी के महज मुट्ठी भर गेहूं खा लेने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ महीने बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है।नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड की रहने वाली गीता देवी पत्नी श्रीलाल का कहना था कि उसने बकरी पाल रखी है। 23 अक्तूबर 2022 को पड़ोसन सोनिका मिश्रा ने गेहूं धुलकर उसे सुखाने के लिए बाहर फैलाया था। इस दौरान उसकी बकरी ने मुट्ठी भर गेहूं खा लिया। इसे लेकर सोनिका ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कोखराज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें