फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीजे कंपटीशन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद तोड़ी बुलेट, छह जख्मी

Mon, 14 Oct 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बलहेपुर गांव में विवाद के दौरान तोड़ी गई बुलेट। संवाद
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के बलहेपुर मजरा रेही गांव में शनिवार दोपहर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे कंपटीशन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में 6 लोग जख्मी हो गए। आरोपियों ने डीजे संचालक की बुलेट भी तोड़ दी। सूचना के बाद आई पुलिस दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलहेपुर गांव में नवरात्र पर दो पूजा पंडाल सजाए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष से एक पंडाल किसान मजदूर जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय यादव के घर के समीप, जबकि दूसरा ग्राम प्रधान के पति योगेंद्र सिंह उर्फ बबलू यादव के घर के समीप सजाया जाता है।
एक-दूसरे से तेज लाउडस्पीकर बजाने का कंपटीशन रहता है। पर्व के समापन पर शनिवार को दोनों डीजे के साथ प्रतिमा विसर्जन करने गांव के बाहर स्थित तालाब किनारे पहुंचे। विसर्जन के दौरान बबलू यादव पक्ष के एक युवक से दूसरे पक्ष के डीजे संचालक से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर डीजे संचालक ने फोन कर दर्जन भर युवकों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने पहले पक्ष के हैपी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई को भी पीट दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जख्मी भाइयों ने गांव पहुंच डीजे संचालक की बुलेट बाइक में तोड़-फोड़ कर दी। इससे संजय पक्ष के लोग डीजे संचालक की तरफ भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के कुल छह लोग जख्मी हुए हैं। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि डीजे संचालक समेत दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें