कड़ा। स्थानीय कोतवाली के शरीफाबाद जहानपुर मोड़ के समीप बुधवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गए। शीतलाधाम निवासी मनोज केशरवानी किसी काम से देवीगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में शरीफाबाद के पास कंथुआ निवासी बाइक सवार असद से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में जख्मी दोनों बाइक सवारों को पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।