फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रतिबंधित मांस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कोतवाली में कोतवाल से बातचीत करते विहिप कार्यकर्ता
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- विहिप के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फोटो नं-09
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कस्बे में एक महिला सहित दो लोग बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए। पुलिस मामले को रफा-दफा करना चाह रही थी कि लेकिन, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बाद में मुकदमा दर्ज कर बरामद मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद उसे दफन करवा दिया। नयागंज मोहल्ले के अनीस अहमद व चांदनी पत्नी सईद अहमद को पुलिस ने छह किलो प्रतिबंधित मांस के साथ के स्थानीय लोगों की सूचना पर पकड़ा। यहां के बाद मामले को स्थानीय एक नेता के प्रभाव में आकर रफा-दफा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, कोषाध्यक्ष बब्लू केसरवानी, रूपेंद्र विश्वकर्मा, ज्ञान मौर्य, जगदीश केसरवानी, शिव कुमार सरोज, प्रिंसु वर्मा, दिनेश केसरवानी सहित तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मांस नहीं पकड़ा गया है। इस नेताओं का कहना था कि अगर प्रतिबंधित मांस नहीं मिला तो इन लोगों को गिरफ्तार क्यों किया गया है, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं था। नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अनीस, चांदनी व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें