फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Two crooks arrested with five stolen bikes - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात चोरी की पांच बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूरामुफ्ती कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह को मंगलवार रात सूचना मिली कि कोइलहा स्थित स्कूल के पास दो बदमाश खड़े हैं। खबर मिलते ही हमराहियों के साथ घेराबंदी करके पूरामुफ्ती निवासी महावीर पासी पुत्र चंदन व अफजाल पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक और एक-एक तमंचा बरामद किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल कौशाम्बी तथा प्रयागराज से चोरी की गई थी। आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें