पंडीरी निवासी मुलई पासी गांव के किनारे छप्पर डालकर मवेशियों को बांधता है। छप्पर के बगल से एचटी लाइन गई है। शनिवार की सुबह तार टूट कर मवेशियों पर गिर गया। करंट से दो मवेशियों की मौत हो गई। मुलई ने मृत मवेशियों को गांव के किनारे फेंक दिया। किसी ने अफवाह फैला दी कि प्रतिबंधित मवेशी को मार कर फेंक दिया गया। विहिप के जिला संग़ठन मंत्री विकास मौके पर पहुंचे तो हकीकत सामने आई। इस पर उन्होंने मुलई को बुलाकर मृत मवेशियों को दफन कराया।