पिपरी कोतवाली से महज 200 मीटर दूर महिला का बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भाग निकले। मखऊपुर गांव की पूजा बुधवार सुबह पिपरी कोतवाली के समीप खेत में धान काटने जा रही थी। रास्ते में उसके पास किसी का फोन आया। वह अपने मोबाइल पर बात करने लगी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।