फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मोबाइल फोन की छिनैती करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किया है। जो लोगों से छीने गए थे। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल छिनैती की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग तिथियों में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों विपिन उर्फ ननका पुत्र ओम प्रकाश व सुनील पुत्र शिव प्रसाद निवासीगण मंदर पूरामुफ्ती प्रयागराज को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं में संलिप्तता की बात स्वीकार की साथ ही मोबाइल फोन भी आरोपियों के पास से बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें