थाना मंझनपुर पुलिस ने 1996 में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की। शुक्रवार को अभियुक्त जगदीश व रमेश पांडेय निवासी जीयापुर को अदालत ने दोषी ठहराया है। सीजेएम कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को जेल में बिताई गई अवधि व न्यायालय उठने तक की सजा के साथ ही 35-35 सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।