फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी: गाय को बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व क्लीनर

Sat, 07 Oct 2023 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना सुमिहा निवासी चालक मनोज कुमार पुत्र भगवान यादव ट्रक पर अहमदाबाद से टाइल्स लादकर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था। शनिवार को सुबह करीब छह बजे जैसे ही कोखराज थाना के पास स्थित एक होटल के पास पहुंचा था कि अचानक एक गाय सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्यानपुर कोखराज थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा के सामने गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना सुमिहा निवासी चालक मनोज कुमार पुत्र भगवान यादव ट्रक पर अहमदाबाद से टाइल्स लादकर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था। शनिवार को सुबह करीब छह बजे जैसे ही कोखराज थाना के पास स्थित एक होटल के पास पहुंचा था कि अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें