फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुटखा थूकते वक्त खंभे से टकराया ट्रक चालक का सिर, मौत

Wed, 28 Feb 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुटखा थूकते वक्त ट्रक चालक का सिर डिवाइडर में लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चालक को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के एपीजे अब्दुल कलाम नगर निवासी शेर अली उर्फ शेबू (36) ट्रक चालक था। सोमवार को वह ट्रक में बाजरा लादकर प्रयागराज गया था। वहां से मंगलवार भोर में बाजरा उतारने के बाद वह खाली गाड़ी लेकर घर लाैट रहा था।
प्रयागराज के बम्हरौली के समीप शेर अली ने गुटखा थूकने के लिए खिड़की से मुंह बाहर निकाला, तभी डिवाइडर में लगे पोल से उसका सिर टकरा गया।
शेरअली की पत्नी महमूदा बेगम ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग पति को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उन्हीं लोगों में से किसी ने फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना से शेरअली की बेटी साहिबा, शिफा, बेटे सुहैब, सुहैल और अली के अलावा पत्नी का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें