फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शराबी पति से परेशान महिला ने नदी में लगाई छलांग

Mon, 15 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गंगा नदी में कूदी महिला को सकुशल लेकर आती उपनिरीक्षक विंध्वासिनी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
सिहोरी टोल प्लाजा के पास गंगा नदी पुल पर रविवार को एक महिला ने पति की शराबखोरी और मारपीट से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया। बता दें कि कोखराज गांव निवासी लक्ष्मी देवी (30) पत्नी फुर्ती लाल सरोज लंबे समय से पति की शराब पीने की आदत और प्रताड़ना से परेशान थी। रविवार को क्षुब्ध होकर वह गंगा पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद कुछ दूर बहने के बाद वह झाड़ियों में फंस गई। स्थानीय लोगों ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें