फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: चिन्हित हुए 22 अवैध कब्जे, आज गरजेगा बुलडोजर

Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहरा हत्याकांड: चिन्हित हुए 22 अवैध कब्जे, आज गरजेगा बुलडोजर
विज्ञापन

-स्थाई कब्जा हटाने के लिए धारा 67 की प्रक्रिया के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहा पर स्थित 52 बीघे आराजी पर अब तक 22 लोगों के अस्थाई अवैध कब्जे चिंहित किए गए हैं। इस अवैध कब्जे को ढहाने के लिए शुक्रवार को बुलडोजर चलेगा। जिस भूमि पर किसी ने भवन अथवा पक्का निर्माण कर लिया है, वहां से कब्जा हटवाने के लिए तहसीलदार न्यायालय में धारा 67 के तहत वाद प्रचलित कर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड के बाद से ही पीड़ित परिवार के सदस्य आबादी में ज्यादातर घरों के अवैध कब्जे में बने होने की बात कहकर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं। हत्याकांड वाले दिन से ही गांव में सियासियों का आवागमन बना हुआ है। इसी दौरान तीन दिन पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जिलाधिकारी से बात कर अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रशासन ने बस्ती के अवैध कब्जों को चिन्हित करना शुरू कर दिया था। राजस्व व चकबंदी विभाग ने अब तक 22 अस्थाई कब्जा चिन्हित किया है। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया शुक्रवार को कब्जा हटवाया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों ने भवन आदि बनाकर स्थाई तौर पर कब्जा किया है, उन्हें धारा 67 के तहत कार्रवाई कर ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें