सिराथू कस्बे में धाता रोड स्थित पेड़ में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार रात बरात में आतिशबाजी के दौरान सूखे पेड़ में आग लग गई। इससे विद्युत केबल ब्लास्ट होने से एक घंटे तक का आपूर्ति ठप रही। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। सिराथू के धाता रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात बरात में 11:30 बजे आतिशबाजी के दौरान सड़क किनारे स्थित एक सूखे पेड़ में आग लग गई। इस दौरान पेड़ के ऊपर से गई विद्युत आपूर्ति में लगी केबल लाइन जल गई।