कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
भरवारी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64591 सूबेदारगंज कानपुर सेंट्रल मेमो डेढ़ घंटे, 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस 1 घंटे 18 मिनट देरी से पहुंची। वहीं 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 1 घंटे 28 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची। जबकि 14164 संगम एक्सप्रेस तीन घंटे 55 मिनट, 22442 चित्रकूट कर्वी इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटे 28 मिनट और 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चल रही है।