फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क पर भरा पानी, आवागमन में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। पुलिस चौकी पर मंगलवार को व्यापारियों की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ने जाम की समस्या पर उनके साथ चर्चा की। व्यापारियों से सुझाव मांगे और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पंचायत के प्रमुख रास्तों पर लगने वाले जाम से हो रही परेशानी से सीओ सिराथू डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को अवगत कराया। किराना गली में ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। रोड पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाम की मुख्य वजह नो पार्किंग में वाहनों का खड़ा होना है।
इस पर अंकुश लग जाए तो काफी राहत मिल जाएगी। सड़क पर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को भी हिदायत दें। इसके बाद भी सुधार न हो तो उन पर भी कार्रवाई करें। अजुहा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, रमेश चंद्र केसरवानी, गुड्डू, सभासद फूलचंद्र ने भोला चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैैनात करने की मांग की। सौरभ केसरवानी, उदय अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, अम्बर, आदित्य केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा, ज्ञान पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें