फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जी केसीसी बनवाकर लिया एक लाख का ऋण

Mon, 19 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कादिराबाद गांव के किसान की बहाने से खसरा-खतौनी लेकर जालसाज ने फर्जी हस्ताक्षर के जरिए एक लाख का ऋण ले लिया। जानकारी के बाद पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कादिराबाद निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गांव के ही सुरेश ने मदद करने के बहाने उससे खसरा-खतौनी ले लिया। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर के जरिए बैंक से केसीसी बनवाकर एक लाख का ऋण ले लिया। बैक पहुंचने पर सुरेश की जालसाजी के बारे में पता चला तो वह अवाक रह गया। शनिवार को कोतवाली पहुंच पीड़ित ने नामजद तहरीर दी। पीड़ित किसान की तहरीर पर सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें