स्टेडियम और आईटीआई के बीच खिताबी भिड़ंत आज
पहले मैच में स्टेडियम ने भेलखा को और दूसरे में आईटीआई ने बहादुरपुर को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तीसरे दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम और भेलखा के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम टीम ने भेलखा टीम को 25-18 के अंतर से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसका मैच आईटीआई मंझनपुर और बहादुरपुर के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई मंझनपुर टीम ने बहादुरपुर को 25-21 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम और आईटीआई के बीच खेला जाएगा।