फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 15 Aug 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के तिल्हापुर गांव में सोमवार दोपहर बीमारी से आजिज एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की मदद से शव फंदे से उतारकर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तिल्हापुर निवासी शिवलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया कि बेटी उर्मिला (18) पिछले एक साल से बीमार थी। बीमारी की वजह से उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। काफी इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार दोपहर वह परिवार समेत खेतों में धान की निराई करने चला गया था। इसी बीच बीमारी से तंग आकर बेटी उर्मिला ने भूसा वाले कमरे के अंदर छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घर लौटने पर कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देख उसकी चीखें निकल गईं। चीख पुकार सुन जुटे पड़ोसियों की मदद से शव फंदे से नीचे उतारा गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें