कस्बे में शुक्रवार को वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद... भारत माता की जय... के गगन भेदी नारों ने लोगों में जोश भर दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों व तमाम संस्थाओं के लोगों ने देशभक्ति की अलख जगाई। करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्कूल से निकली इस यात्रा को डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने हरी झंडी दिखाई। तिरंगा यात्रा में कदम-कदम पर भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। यह यात्रा नेता नगर, करारी चौराहा होते हुए पुन: रिजवी स्कूल पहुंची।
इस दौरान डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, गुलफाम आलम, अभिषेक मिश्रा, महफूज आलम, मदर इंडिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सैयद सरफराज हुसैन, सैयद अजादार हुसैन रिजवी, लालचंद्र मौर्या, सुनील यादव, सतेंद्र यादव, द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर परवेज रिजवी, सचिव तैयबा हुसैन, मो. रेहान, मुकेश राव, हीरा लाल, नारी मुक्ति मंच से अध्यक्ष चंद्रकली, सुक्खी देवी, फूलमती, शिवकली, गुड्डी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।