फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पहचान से कैंसर पर जीत संभव : प्राचार्य

Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व एमबीबीएस के विद्यार्थी।  स्रोत : विभाग
विज्ञापन
मंझनपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव और देर से पहचान कैंसर से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने, कहा कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि समय रहते इसकी पहचान कर सही उपचार कराया जाए। इस दौरान डॉ. संतोष कुमार, सर्जरी विभाग के डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मो. अरसद व अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ और एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें