क्षेत्र के लहना गांव की एक महिला से बाइक सवार तीन युवकों ने फोन छीन लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
लहना गांव की चंदा देवी पुत्री हरिश्चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर से पैदल करारी बाजार जा रही थी। रास्ते में मुकीमपुर गांव के पास स्वर्णिमा डिजिटल लाइब्रेरी के सामने बाइक सवार तीन युवक आए और उसके हाथ से फोन छीन कर भाग गए। छिनैती की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि फोन छीनने की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छिनैती करने वालों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।