फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान बरामद

Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी पुलिस ने सयांरा गांव में चार दिन पहले हुई महिला के घर चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। शुक्रवार रात पुलिस ने तीन अंतर जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर आरोपियों कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सैनी कोतवाली के सिराथू चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य को गश्त के दौरान सौरई मोड़ के समीप कुछ संदिग्ध युवकों के खड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हरिओम निवासी गोविंदपुर गोरियों थाना सैनी, जयकरन निवासी हरदासपुर थाना खखरेरु और कमल सिंह निवासी बड़ईपुर,थाना सुल्तानपुर घोष जिला फतेहपुर बताया।
विज्ञापन

कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने 26 अगस्त को मीठेपुर सयारा निवासी कमला देवी के यहां सेंध काटकर चोरी की घटना में शामिल होने की बात कुबूल की। पुलिस ने इनके पास से एक बैट्रा, एक इनवर्टर, दो पीतल के कलश, चार जोड़ी बिछिया और एक सब्बल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जयकरन के खिलाफ फतेहपुर व कौशाम्बी जिले के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें