फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सूने घर का ताला तोड़ कर तीन लाख की चोरी

Fri, 09 Feb 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू कस्बे में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में सूने घर का ताला तोड़कर चोर नकदी-जेवर समेट ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर तीन दिन बाद घर आए गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोर दस हजार रुपये नकद के साथ करीब तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर आदि ले गए।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर दो परसीपुर निवासी जगदेव परिवार के साथ लुधियाना में रहते हैं। नवंबर में बेटी की शादी करने के बाद वह घर में ताला बंद कर लुधियाना चले गए। सूने घर को तीन दिन पहले चोरों ने निशाने पर ले लिया। चोर लोहे की रॉड से दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे फिर पूरे घर को तबीयत से खंगाला।
बृहस्पतिवार को घर आए जगदेव ने पुलिस को बताया कि चोर एक कमरे में रखी अलमारी व बॉक्स का ताला तोड़कर दस हजार रुपये के साथ ही सोना-चांदी के गहनों समेत तकरीबन तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। पुलिस ने छानबीन कर चोरी का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें