कौशांबी के कोखराज कोतवाली के सिहोरी टोल प्लाजा के पास बीती रात कार सवार व्यापारियों से बदमाशों ने तीन करोड़ की लूटपाट की। जिसके बाद शातिर बदमाश कड़ा कोतवाली के जमालमऊ के पास लूटी गई एक्सयूवी गाड़ी छोड़ के भाग गए। घटना की जानकारी पर आईजी प्रयागराज ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।