अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र में घर के सामने खाद डालने का विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव निवासी राम आसरे के अनुसार, 23 साल पहले उसे आवासीय पट्टा मिला था, जिसमें वह घर बनाकर रहता है। आरोप है कि विपक्षी घर के सामने खाद डालता है। जिससे उसके घर के सामने गंदगी फैल रही है। विरोध करने पर विपक्षी गालीगलौज कर धमकी दी है और आवासीय पट्टे में हिस्सा मांग रहा है।