फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 48 घंटे के भीतर पांच घरों से हजारों की चोरी

Wed, 02 Oct 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर के चक गांव में दो दिन से चोर उत्पात मचाए हैं। 48 घंटे के भीतर चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोर नकदी, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चक गांव निवासी कृषक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार के घर में सो रहे थे। आधी रात बाद चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई। हालांकि, आहट होने पर लोग उठे तो चोर खाली हाथ लौट गए। बताया कि रविवार रात भी चोरों ने सेंध लगाई थी।
रविवार रात चोर पड़ोसी श्यामलाल के घर सेंध लगाकर दो हजार नकदी, बर्तन समेत हजारों की गृहस्थी पार कर ले गए थे। पड़ोसी सतधर के घर से दीवार फांदकर घुसे चोर उसकी पैंट की जेब से छह सौ रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह दीवार फांदकर घर के अंदर टंगी सुरेश की पैंट की जेब से भी चोर चार हजार रुपये पार कर ले गए।
वहीं, अशोक के घर का ताला तोड़ने के दौरान जगहट होने पर चोर भाग निकले। कोतवाल राजकिशोर ने बताया कि घटनाओं की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें