फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध काटकर एक लाख की गृहस्थी पार कर ले गए चोर

Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंध काटकर एक लाख की गृहस्थी पार कर ले गए चोर
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव में शनिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव में शनिवार रात चोर एक घर में सेंध काटकर आलमारी और बक्सा उठा ले गए। ताला तोड़कर बक्सा और आलमारी में रखा नकदी समेत करीब एक लाख रुपए कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लोधौर निवासी चंद्रकांत सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी अंजना देवी बेटे के साथ घर पर रहती है। बताया कि शनिवार की रात वह मकान के आगे बने बरामदे में बेटे के साथ सो रही थी। आधी रात को घर के पीछे की दीवार में सेंध काट कर घुसे चोर आलमारी और बक्सा उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई।ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखी सात हजार नकदी, सोने की तीन अंगूठी, बाली, चांदी की बिछिया बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये कीमती सामान पार कर दिया। बक्सा और अलमारी सुबह घर के पास खेत के पास मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें