कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा निवासी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा परिवार सहित शनिवार की रात घर में सो रहे थे। रविवार सुबह उठे तो घर के दूसरे कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन के बाद दोनों बक्से बासवानपुर जाने वाली रोड पर पड़े मिले, जिसमें रखा 35 हजार रुपये नकद व एक सोने की अंगूठी गायब थी। पीड़ित ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।