फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटी की मंगनी से पहले घर खंगाल ले गए चोर

Fri, 04 Aug 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी गांव में बुधवार की रात सेंध काटकर चोर एक किसान का घर खंगाल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुंगहरी निवासी अजीज अहमद उर्फ गुड्डू ने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान की सात अगस्त को मंगनी होनी है। कार्यक्रम की तैयारियों में सभी लोग लगे थे। इसी बीच बुधवार की रात चोरी दीवार में सेंध लगाकर उसके घर में घुस आए। चोरों ने संदूक में रखे 50 हजार रुपये, दो मोबाइल और गहने समेत करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह नींद खुलने पर दीवार में कटी सेंध और बिखरा सामान देख परिजन परेशान हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें