फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सूने घर से चोरों ने उड़ाए नगदी, जेवर और चांदी के सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंझनपुर क्षेत्र में घर सूना छोड़कर गए परिवार के मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़ित सुशील कुमार निवासी बेला फत्तेपुर ने बताया कि 26 अगस्त को अपने बहन के यहां चले गए थे। पांच सितंबर को जब वह घर लौटे और दरवाजा खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। तीनों कमरों और बक्सों के ताले टूटे थे। आरोप है कि चोरों ने घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने की लाकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, कंप्यूटर सिस्टम, टीवी, लाइटें और चांदी के चार सिक्के चोरी कर लिए। कुछ कपड़ों और कंप्यूटर को जला भी दिया गया। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2022 में भी उसके घर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें