फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाया 50 हजार का सामान

Fri, 26 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अकबरपुर गांव में चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान, फोटो स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में बुधवार देर शाम बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित बर्तन और अन्य सामान पार कर दिया। घर पहुंचने पर गृहस्वामी को घटना का पता चला। अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी धर्मराज कुशवाहा उर्फ ननका ने बताया कि वह अपने बाजार स्थित मकान के आगे वाले हिस्से में मिठाई की दुकान चलाते हैं। उनका पुश्तैनी घर दुकान से करीब 500 मीटर दूर है। बुधवार को वह दुकान से रात नौ बजे सोने के लिए पुश्तैनी घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे दो हजार रुपये नकद, पीतल व फूल के बर्तन, पांच बंडल तार सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान गायब था। चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें