फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरों ने घर में सेंध काट कर पार किया नकदी, गहना

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हिसापुर परसखी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान        संवाद
विज्ञापन
चोरों ने घर में सेंध काट कर पार किया नकदी, गहना
विज्ञापन


कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के टड़हर मजरा परसखी गांव में बुधवार की रात चोरों ने मजदूर के घर सेंध लगाकर रुपये और गहने पार कर दिए। टड़हर मजरा हिसामपुर परसखी निवासी ऊदल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार की आधी रात को सभी गहरी नींद में थे, तभी चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 21 हजार रुपये नकदी के साथ तकरीबन एक किलो चांदी के गहने पार कर दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मनीराम के खेत के समीप ताला टूटा खाली बक्सा बरामद किया। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें