फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हरियाणा में फर्राटा भर रहा चोर, बाइक मालिक को भेजी जा रही नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस का बाइक चोरी के मामले में संवेदनहीन रवैया सामने आया है। छह साल पहले चोरी हुई बाइक की करारी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी जिद्दोजहद के बाद पीड़ित थक कर बैठा गया तो हरियाणा पुलिस की तरफ से भेजी गई नोटिस से उसके होश उड़ गए। नोटिस से पता चला कि चोर हरियाणा के फरीदाबाद में फर्राटा भर रहा है। वहां गाड़ी का चालान हुआ। इससे पीड़ित ने अनहोनी की आशंका पर अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को करारी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली के चकअहमदीपुर निवासी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पांच दिसंबर 2018 को वह अपनी बाइक से म्योहर बाजार गया था। गुटखा खरीदने के लिए वह दुकान पर रुका, तभी किसी ने उसकी बाइक पार कर दी। नरेंद्र के मुताबिक उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 नवंबर 2018 को उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो वह थक-हारकर घर में बैठ गया। 11 मार्च 2023 को हरियाणा के फरीदाबाद जिले की ट्रैफिक पुलिस का उसे तीन चालान भरने के लिए नोटिस भेजा गया। नरेंद्र को शक हुआ कि कहीं चोर कोई अनहोनी न कर दे, इस पर 25 मई 2023 को एसपी से शिकायत की गई। इस पर भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां धारा 156 (3) के तहत वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें