जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से रविवार को 16वीं आरएम गर्ग एैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को होगा। मैच में 10 जिलों के करीब सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे हैं। 20 विजेता खिलाड़ियों के बीच 54 हजार रुपये का पुरस्कार वितरित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 15,13,11, नौ व सात वर्ष के उम्र के खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों व छात्राओं के बीच अलग से मुकाबला होगा। इनको भी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शतरंज एसोसिएशन के सचिव राधवेंद्र शुक्ला ने बताया कि कौशाम्बी के अंडर-11 खिलाड़ी प्रणव और अंडर-7 खिलाड़ी श्रीहरि बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार के खेल से दोनों से उम्मीद हैं। इनके अलावा जिले के कई स्कूलों व छात्राओं के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
-
इन जिले से आएंगे खिलाड़ी
- सुबह नौ बजे होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट व वाराणसी समेत स्थानीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
-
इस प्रकार होगा पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 13 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को आठ और तृतीय स्थान पर पांच हजार का नगद इनाम मिलेगा। चौथा और और पांचवां स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को तीन- तीन हजार रुपये और इसके बाद 10वें स्थान तक के खिलाड़ियों को दो-दो हजार मिलेगा। 11वें स्थान से 15वां स्थान पाने वाले खिलाड़ी को डेढ़ व इसके बाद 15 से 20 स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ियों को एक-एक हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।