फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बरैसा में जेवर-नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरैसा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित विद्यासागर मिश्रा उर्फ छोट्टन ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपये का जेवरात व नकद चोरी कर ले गए। शनिवार तड़के करीब तीन बजे खेत में पानी लगाने के लिए उठने पर चोरी की जानकारी हुई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें