फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो घरों से नकदी-गहना समेत हजारों की चोरी

Wed, 11 Sep 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
झंड़िया का पुरवा में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के झड़िया का पुरवा गांव में सोमवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। सेंधमारी कर किसान के घर से नकदी-गहना समेत हजारों रुपये की गृहस्थी समेटने के बाद चोर सूने पड़े घर का ताला तोड़कर 3500 नकदी के साथ एक बकरी उठा ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

झंड़िया का पुरवा निवासी पंक्षी लाल किसानी हैं। बताया कि सोमवार रात भी परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे। आधी रात पीछे की पक्की दीवार में सेंधमारी कर चोर घर के भीतर घुस गए। कमरे में रखे बक्से को सेंध के रास्ते निकाल कर धान के खेत में ले गए। वहां बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी 25 हजार नकदी, छागल और सोने का एक झुमका पार कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोसी रामचंद्र के सूने पड़े घर का ताला तोड़ कर एक बकरी व 3500 रुपये नकदी उठा ले गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह का कहना है मामले की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें