मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक पुलिस गिरफ्त से भाग गया। इसे लेकर महकमे में खलबली है। वहीं, पुलिस ऐसी किसी घटना से इन्कार कर रही है।
पिपरी के चायल चौक इंचार्ज परमेश यादव ने तिल्हपुर से मोबाइल चोरी के मामले में एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर संदीपनघाट कोतवाली के मितुवापुर गांव से एक अन्य युवक को उठाया।
चायल चौकी पुलिस शनिवार रात उसे पूछताछ के लिए निजी कार से मूरतगंज चौकी पुलिस के पास लेकर आई थी।
पुलिस कर्मी कार से बाहर निकल कर पुलिस चौकी के अंदर जाकर बातचीत करने लगे। इसी बीच कार सवार दोनों युवक उतरकर भागने लगे। नजर पड़ते ही चौकी पुलिस ने दौड़कर इनमें से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि, दूसरा फरार हो गया। संदीपनघाट थाना प्रभारी बृजेश करवरिया ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।