फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ावल मजरा गड़रियन का डेरा गांव में एक युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पुलिस ने घर के अंदर से उसका लहूलुहान शव निकाला। मौके से तमंचा भी बरामद किया गया है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


डेढ़ावल मजरा गड़रियन का डेरा निवासी कंचन यादव के तीन बेटों में दूसरे नंबर का अमित (20) दूसरे जनपद में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। जबकि, कंचन बाकी अन्य बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है।
दादा लालचंद्र ने बताया कि डेढ़ साल बाद शनिवार की शाम अमित घर आया और कमरे के अंदर चला गया। शाम को उसे खाने के लिए कहा गया तो इन्कार कर दिया। सुबह नौ बजे तक नहीं उठने पर दरवाजा खटखटाया गया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने छत के रास्ते खपरैल हटाकर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। बगल में एक अवैध तमंचा भी पड़ा था।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र ने बताया कि युवक ने तमंचे से सीने में गोली मारकर खुदकुशी की है। इसका कारण पता नहीं चल सका। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के पिता को खबर करने के साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वर्जन
मृतक के पिता कंचन से बात हुई है। उसने बताया कि डेढ़ साल से बेटा अमित उनके संपर्क में नहीं था। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
- अभिषेक सिंह, सीओ सिटी

इनसेट

15 साल पहले हुई मां की मौत में पिता को हुई थी जेल

पश्चिमशरीरा। अमित की मां सुनीता की 15 साल पहले ही मौत हो चुकी है। घटना में अजय के पिता कंचन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी कंचन यादव दस साल की सजा काटने के बाद बच्चों को लेकर गाजियाबाद चला गया था।


पिता डांट से क्षुब्ध किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र एक किशोर (14) ने रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। किशोर के मुताबिक पिता की डांट से नाराज होकर वह आत्मघाती कदम उठाने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें