फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला ने डॉक्टर पति पर दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्ज टाउन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने डॉक्टर पति समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति प्रतापगढ़ में कार्यरत है। इन दिनों उसकी ड्यूटी माघ मेला क्षेत्र में लगी है। आरोप है कि मऊआइमा थाना क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर से पति का संबंध है। इस वजह से पति आए दिन प्रताड़ित करता है। मामले की जानकारी होने पर गर्भावस्था के दौरान वह मायके चली गई। आपसी समझौते के बाद वापस ससुराल आई तो पति फिर से प्रताड़ित करने लगा। समझौता करने के लिए उसे 20 जनवरी को माघ मेले में बुलाया गया। आरोप है कि वहां पति ने सास-ससुर की मौजूदगी में पिटाई कर दी। जार्जटाउन थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें